UP Weather Update: यूपी में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं... इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
UP Weather Update: 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी. जानें मेरठ, नोएडा और आगरा समेत किन शहरों में रहेगा खतरा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी की आहट के बीच एक बार फिर कुदरत का कड़ा पहरा लगने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च के लिए चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में भारी उथल-पुथल मच सकती है. अगर आप 19 मार्च को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का यह हाल जान लीजिए.