लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, दोगुने रहेंगे हीटवेव दिन, जानिए IMD ने बारिश को लेकर क्या बताया?

UP Heatwave Update: उत्तर प्रदेश में मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD के अनुसार हीटवेव के दिन इस बार दोगुने हो सकते हैं. जानिए तापमान, बारिश और मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

IMD Alert For Heat Wave
IMD Alert For Heat Wave
social share
google news

UP Heatwave Update: मई के महीने में उत्तर प्रदेश के लोग तेज गर्मी के लिए तैयार रहें, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल के बाद मई के तापमान में भी रिकॉर्ड उछाल की चेतावनी दी है. मौसम विभाग द्वारा जारी महीने के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार हीटवेव के दिन सामान्य तौर पर 1 से 3 दिनों के बजाय 2 से 7 दिनों तक रह सकते हैं. इसके अलावा, इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं.