अगर आप भी कर रहे हैं सिविल सेवा की तैयारी तो न करें ये गलती, UPSC टॉपर शक्ति दुबे ने बताया स्मार्ट तरीका
UPSC टॉपर शक्ति दुबे ने बताया कि सिलेबस को समझे बिना पढ़ाई शुरू करना, ज़रूरत से ज़्यादा सोर्सेज पढ़ना और एनसीईआरटी की अनदेखी करना सबसे बड़ी गलतियां हैं. जानें UPSC की स्मार्ट तैयारी कैसे करें.
ADVERTISEMENT

UPSC Topper Shakti Dubey
Shakti Dubey UPSC Preparation Tips: प्रयागराज की रहने वालीं 28 वर्षीय शक्ति दुबे ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर एक मिसाल कायम की है. बायोकैमिस्ट्री में स्नातक और BHU से परास्नातक करने वालीं शक्ति ने पांचवें प्रयास में यह सफलता पाई. पहले चार प्रयासों में असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करती रहीं. पिछले साल मात्र 12 अंकों से चूकने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उनकी यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो सभी UPSC Aspirants के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इस बीच शक्ति दुबे ने बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

