जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को सुना दिया, बोले- अंदर की बातें खोल दीं तो सपा को खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी
जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सपा प्रमुख हल्की बातें कर रहे हैं. उन्होंने गठबंधन की अंदरूनी बातें सार्वजनिक करने पर बड़ा दावा किया और जातिगत राजनीति के बजाय विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जारी जुबानी जंग अब और तीखी हो गई है. अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर एनडीए के सहयोगी दलों की सीटों को लेकर किए गए दावे और हालिया बयानों पर जयंत चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है. एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव हल्की बातें कर रहे हैं. अगर वे दोनों दलों के गठबंधन के दौरान की अंदरूनी बातें सार्वजनिक कर देंगे तो सपा प्रमुख को उत्तर प्रदेश में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी.

