यूपी में प्रधानी, पंचायत चुनावों के लिए इलेक्शन कमीशन के सामने आए लेटेस्ट अपडेट्स, ये कवायदें शुरू
पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कराए जाएंगे. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच बैलेट पेपर की छपाई का काम शुरू हो चुका है.
ADVERTISEMENT

Panchayat elections 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरू हो चुका है. इस चुनाव को लेकर एक लेटेस्ट जानकारी सामने आई है. पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कराए जाएंगे. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच बैलेट पेपर की छपाई का काम शुरू हो चुका है. इसके साथ ही आयोग ने चुनाव खर्च सीमा, आवेदन शुल्क और जमानत राशि में भी वृद्धि की है.