लेटेस्ट न्यूज़

UP Board Exam Date 2026: इस बार 15 वर्किंड डे में हो जाएगा यूपी बोर्ड के 10वीं - 12वीं का एग्जाम, फुल डिटेल जानिए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
The UP exam 2026 Class 10, 12 timetables are out. Check the full UPMSP 10th, 12th datesheets here.
social share
google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी, यानी केवल 15 वर्किंग डेज में यूपी बोर्ड अपनी परीक्षाएं पूरी कराएगा.