मेरठ मस्जिद के 5वीं पास इमाम शहजाद ने खुद को कारोबारी बता MNC में काम करने वाली असम की नईमा से किया निकाह, फिर कर डाला कांड
UP News: नईमा यासमीन असम की रहने वाली थी और मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी थी. वह काफी पढ़ी लिखी थी. दूसरी तरफ शहजाद के पहले से ही 3 बच्चे और पत्नी थी. वह 5वीं पास था. शहजाद ने युवती को फंसाया कि वह कारोबारी है और निकाह हो गया. मगर फिर उसने कांड कर डाला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ की मस्जिद में इमाम शहजाद की दोस्ती सोशल मीडिया पर असम की रहने वाली नईमा यासमीन से हुई थी. शहजाद सिर्फ 5वीं पास था. मगर उसने खुद को कपड़ों का कारोबारी बताया था. शहजाद पहले से शादीशुदा भी था और उसके 3 बच्चे भी थे. मगर उसने ये सारी बात नईमा से छिपाई थी. दूसरी तरफ नईमा बड़ी कंपनी यानी एमएनसी में काम कर चुकी थी और काफी पढ़ी लिखी महिला थी. शहजाद के जाल में फंसकर असम की नईमा यासमीन ने उससे निकाह कर लिया. मगर निकाह के बाद जब उसके सामने शहजाद की सच्चाई आई तो वह हैरान रह गई. शहजाद के पास उसका खुद का घर तक नहीं था.