लेटेस्ट न्यूज़

QS एशिया रैंकिंग में यूपी की ये यूनिवर्सिटी हुईं शामिल, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत बाकियों को मिली ये रैंक

QS Asia University Rankings 2025 में यूपी के कई विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. लखनऊ विश्वविद्यालय को एशिया में 781-790 और साउथ एशिया में 244 वें स्थान पर रखा गया है.

ADVERTISEMENT

Lucknow University
Lucknow University
social share
google news

उत्तर प्रदेश की कई विश्वविद्यालयों को प्रतिष्ठित QS Asia University Rankings 2025 में स्थान मिलने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई दी है. राज्य विश्वविद्यालयों की चांसलर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस उपलब्धि का क्रेडिट विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रिसर्च को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दिया है.