मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने 10.7 लाख रुपये के फ्लैट की लॉटरी पूरी, इन लोगों को चाभी देंगे CM योगी
UP News: ये जमीन लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है. यहां स्थित डालीबाग की कीमती जमीन पर योगी सरकार ने ये फ्लैट बनवाएं हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से खाली करवाई गई जमीन पर बने फ्लैट्स की चाबियां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले परिवारों को सौंपेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ कुल 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी देंगे. यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से ये जमीन मुक्त करवाई थी. बता दें कि इस जमीन की कीमत करोड़ों में थी, जिसपर दावा किया गया था कि यहां मुख्तार अंसारी ने कब्जा कर रखा था.