UPTak Baithak Logo

रील बनाने वाले पुलिसवालों पर टेढ़ी हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर, दे दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील स्थलों पर सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी जिनका ध्यान जनसेवा की बजाय रील बनाने में लगा रहता है, उन्हें सुरक्षा और व्यवस्था के अहम कार्यों पर तैनात नहीं किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Image-Social media)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Image-Social media)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील स्थलों पर सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी जिनका ध्यान जनसेवा की बजाय रील बनाने में लगा रहता है, उन्हें सुरक्षा और व्यवस्था के अहम कार्यों पर तैनात नहीं किया जाएगा. यह आदेश राज्य में आने वाले दिनों के पर्वों और मेलों खासकर कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, ददरी मेला (बलिया) और गढ़मुक्तेश्वर मेला (हापुड़) के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर दिए गए हैं.