लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में शुरू हो गया SIR, आपका वोटर अधिकार बना रहे इसके लिए सारी जरूरी बातें जान लीजिए

चुनाव आयोग ने मंगलवार से उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 'शुद्ध मतदाता सूची - मज़बूत लोकतंत्र' थीम के तहत शुरू किया गया.

ADVERTISEMENT

SIR second phase
SIR in UP
social share
google news

SIR in UP: क्या आपका नाम वोटर लिस्ट में है, अगर है तो क्या उसमें दी गई सभी जानकारी सही है? अब आप घर बैठे इसे चेक और सही करा सकते हैं. उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध और अपडेट करने के लिए मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान का मकसद भविष्य के चुनावों के लिए एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट तैयार करना है.