लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर महक परी ने अब किसे सुनाईं गंदी-गंदी गलियां, 54 सेकेंड का वीडियो आया सामने

हमेशा अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली संभल की यू-ट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में हैं. दोनों का 54 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे एक ऑटो चालक से बीच सड़क थप्पड़बाजी करती नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

Mahak Pari News
Mahak Pari News
social share
google news

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक परी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर उनका एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई वास्तविक विवाद है या फिर इन दोनों बहनों का कोई पब्लिसिटी स्टंट.