कानपुर में मां का सोने का झाला लेकर बेचने पहुंच गया ये लड़का फिर ज्वैलर पुष्पेंद्र ने किया गजब का काम
कानपुर में एक 16 साल के लड़के ने स्कूटी खरीरदने की ऐसी जिद्द पकड़ी कि वह अपनी मां के गहने बेचने चला गया. लेकिन वैष्णो ज्वेलर्स के दुकानदार पुष्पेंद्र जायसवाल ने उससे गहने लेने से मना कर दिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
कानपुर में एक 16 साल के लड़के ने स्कूटी खरीरदने की ऐसी जिद्द पकड़ी कि वह अपनी मां के गहने बेचने चला गया. लेकिन वैष्णो ज्वेलर्स के दुकानदार पुष्पेंद्र जायसवाल ने उससे गहने लेने से मना कर दिया. पुष्पेंद्र ने नाबालिग से उसकी मां को बुलाने को कहा. घटना की जानकारी मिलते ही जैसे ही बच्चे की मां सर्राफा बाजार पहुंची. इस दौरान वह अपने बच्चे को सर्राफा बाजार में बैठा देखकर चौंक गई. बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा लगातार स्कूटी खरीदने की जिद्द कर रहा था. ऐसे में उन्होंने गुस्से में आकर कह दिया कि ये झाले ले जाकर बेच दे. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा सच में बेचने चला जाएगा.
