कानपुर में BJP की बड़ी फूट! भरी बैठक में जमकर क्यों भिड़े सांसद देवेंद्र सिंह भोले और मंत्री पति अनिल शुक्ल
कानपुर में दिशा की बैठक में भिड़े अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी. आरोप-प्रत्यारोप के बीच मचा भारी बवाल. खबर में आगे देखें दोनों नेताओं ने कैमरे पर क्या कहा?
ADVERTISEMENT

MP Devendra Bhole and EX Mp Anil Shukla
UP Political News: कानपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को उस वक्त हंगामे में बदल गई जब अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी आपस में आमने-सामने आ गए. जिले के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुलाई गई यह बैठक अचानक राजनीतिक टकराव का मंच बन गई. मामला तब शुरू हुआ जब पूर्व सांसद वारसी ने विभागों में हो रहे कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठाया.