अमेठी ऑपरेशन चक्रव्यूह: 100 दिन में 608 गिरफ्तार, अमेठी में लूट 85% कम
Amethi News: अमेठी पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह 100 दिन पूरे कर चुका है. एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में 608 अभियुक्त जेल भेजे गए और 2.56 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई. लूट में 85% और चोरी में 52% कमी दर्ज हुई. डेटा आधारित कार्रवाई से जनता का भरोसा मजबूत हुआ.
ADVERTISEMENT

Amethi Operation Chakravyuh
Amethi News: अमेठी में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए चलाया गया ऑपरेशन चक्रव्यूह 100 दिन पूरे कर चुका है. एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में 1 मार्च 2026 से शुरू हुए इस अभियान में पुलिस ने 608 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 2 करोड़ 56 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. लूट की घटनाओं में 85 प्रतिशत और चोरी में 52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हॉटस्पॉट चेकिंग और डेटा आधारित पेट्रोलिंग से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है.
