UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटों के अंदर पलट जाएगा मौसम... मौसम विभाग ने बताया इन-इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश, भयंकर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ और गोरखपुर सहित 63 जिलों की पूरी सूची देखें.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather
UP Weather News
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण और जानलेवा गर्मी का दौर अब खत्म होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वायुमंडल में एक अत्यधिक शक्तिशाली वेदर सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते अगले 24 घंटे के भीतर पूरे सूबे में मूसलाधार और घनघोर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट, आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होगी.