लेटेस्ट न्यूज़

'जांच चल रही है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'... राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

UP Political News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कानपुर दौरे पर कहा कि राम मंदिर चढ़ावे की जांच सरकार करा रही है. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP BJP Chief Pankaj Chaudhary
UP BJP Chief Pankaj Chaudhary
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में कथित गड़बड़ी को लेकर उठे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर विवाद, साल 2027 के विधानसभा चुनाव और कांग्रेस-सपा गठबंधन सहित तमाम बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. पंकज चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी के मामले की जांच सरकार करा रही है और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.