लेटेस्ट न्यूज़

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल... सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां, जानिए क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए एक विस्तृत लेख लिखा है. इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, सुशासन मॉडल, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, राम मंदिर निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को शामिल किया है.

social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक विस्तृत लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और प्रशासनिक जड़ता जैसी समस्याओं से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति और 5T मॉडल (Tradition, Talent, Tourism, Trade और Technology) को परिवर्तन का आधार बताया. साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने को बड़ी उपलब्धि माना. योगी ने राम मंदिर निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की वैश्विक छवि को मजबूत बनाने में मोदी सरकार की भूमिका को भी अहम बताया.