लंभुआ, आलापुर और बीकापुर समेत 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी बसपा... जून के अंत तक घोषणा संभव
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 22 जून को फैजाबाद में रैली और 23 जून को अकबरपुर में कार्यक्रम करेगी. प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने गठबंधन से इनकार करते हुए 100 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति के संकेत दिए हैं.
ADVERTISEMENT

BSP Supremo Mayawati
UP Political News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और टिकट बंटवारे को लेकर बसपा ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह तक बसपा लगभग 100 विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी रैलियों का खाका भी खींच लिया है.
