सिपाही भर्ती का एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों से बस में वसूला गया पूरा किराया? आदेश होने के बाद भी कर्मचारियों ने नहीं मानी बात!
ADVERTISEMENT
UP Bus Fare Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बस किराए को लेकर असंतोष जताया, जहां कुछ जगहों पर पूरा किराया वसूला गया जबकि कुछ यात्रियों को 50% छूट मिली. इस असमानता से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रही.
UP Bus Fare Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की वापसी यात्रा के दौरान रोडवेज बस किराए को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उनसे एक तरफ सफर में पूरा किराया वसूला गया, जबकि दूसरी तरफ लौटते समय केवल 50% किराए की बात कही गई. इस असमंजस की स्थिति ने यात्रियों के बीच भ्रम और नाराजगी दोनों पैदा कर दी है. वहीं परिवहन निगम का कहना है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार 50% किराया छूट लागू कर दी गई है और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी.
