UPTak Baithak Logo

'अभाव की मानसिकता से आत्मनिर्भरता तक'... सीएम योगी ने गिनाए पीएम मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक बदलाव

पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष लेख. जानिए कैसे साल 2014 से 2026 के बीच सुशासन, अनुच्छेद 370 और राम मंदिर निर्माण से देश में सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण का नया युग शुरू हुआ.

ADVERTISEMENT

File Photo: Cm Yogi and Pm Modi
File Photo: Cm Yogi and Pm Modi
social share
google news

किसी भी राष्ट्र की यात्रा में कुछ पड़ाव ऐसे आते हैं, जहां खड़े होकर पीछे देखने पर परिवर्तन की व्यापकता और आगे देखने पर संभावनाओं का विस्तार स्पष्ट दिखाई देता है. बीते 12 वर्षों की भारत की यात्रा भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह यात्रा एक ऐसे भारत की कहानी है, जो अपनी विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान में आत्मविश्वास के साथ खड़ा है और भविष्य के प्रति नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है. आज जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, तब यह अवसर केवल उपलब्धियों को गिनाने का नहीं, बल्कि उस व्यापक परिवर्तन को समझने का है जिसने भारत के सामर्थ्य पर देशवासियों के विश्वास को और अधिक दृढ़ किया है.