UPTak Baithak Logo

Mathura Encounter: 20 हजार का इनामी बदमाश हम्बीर मुठभेड़ में ढेर, पैर में गोली

Mathura News: मथुरा के बलदेव क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश हम्बीर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए. उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

ADVERTISEMENT

Mathura encounter
Mathura encounter
social share
google news

Mathura News: मथुरा ज़िले के थाना बलदेव पुलिस और रिवार्डिड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी हम्बीर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.