लेटेस्ट न्यूज़

व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे को गोलियों से भूनकर मारा गया... हत्यारे हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी की भी हुई मौत, बागपत में बड़ा कांड!

Baghpat Double Murder Case: बागपत के बड़ौत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया.10 साल पुरानी रंजिश के चलते व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल को अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक राहगीर भी घायल हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Baghpat Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस चौकी और तहसील से चंद कदम की दूरी पर स्थित दिल्ली अड्डे (एनएच-709बी) के पास, बदमाशों ने एक टेंट व्यापारी और उनके युवा बेटे को गोलियों से भून दिया. बता दें कि इसके तुरंत बाद ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सुरक्षा व्यवस्था से नाराज व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह बंद कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया और कई घटों तक शव उठाने से इनकार कर दिया.