सगाई के लिए तैयार होने मेकअप स्टूडियो गई युवती का जबरन बना लिया गया वीडियो, देवरिया में आगे जो हुआ, चौंक जाएंगे
UP News: देवरिया में एक मेकअप स्टूडियो के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगा है. यहां सगाई के लिए तैयार होने लगी युवती ने जबरन वीडियो बनाने का आरोप मेकअप स्टूडियो पर लगाया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सगाई के लिए तैयार होने गई युवती का मेकप स्टूडियो में जबरदस्ती वीडियो बना लिया गया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके बदतमीजी की गई और अश्लील टिप्पणी भी की गई. इसके बाद युवती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. अब इस वीडियो पर लोग गंदे-गंदे कमेंट आ रहे हैं, जिससे युवती तनाव में आ गई है और उसका रिश्ता तक टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. आरोप है कि अस्त-व्यस्त हालत में ही युवती का वीडियो मेकअप स्टूडियो में जबरन रिकॉर्ड कर लिया गया था.