लेटेस्ट न्यूज़

बसपा के दलित नेता सत्यभान को दरोगा ने छत से धक्का देकर मार डाला? शाहजहांपुर में परिवार ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

शाहजहांपुर में पुलिस दबिश के दौरान 55 साल के बसपा नेता सत्यभान की छत से गिरने से संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक के परिजनों का दावा है कि दरोगा ने सत्यभान को छत से धक्का दिया जिसके चलते उनकी मौत हुई है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

बसपा के दलित नेता सत्यभान
बसपा के दलित नेता सत्यभान
social share
Google CTA

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस दबिश के दौरान 55 साल के एक शख्स सत्यभान की छत से गिरने से संदिग्ध मौत हो गई. परिवार का दावा है कि सत्यभान ने मरने से पहले पुलिस के एक दरोगा पर धक्का देकर छत से गिराने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकने में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतक शख्स बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का नेता बताया जा रहा है.