लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर के मनोज ने इंजीनियरिंग और पत्नी रंजीता ने छोड़ी टीचर की नौकरी फिर केले की खेती से यूं कमाने लगे लाखों रुपये

गाजीपुर के एक सिविल इंजीनियर और शिक्षिका पति-पत्नी ने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर केले की खेती में मिसाल कायम की है.कैसे उन्होंने मात्र 2 लाख रुपये की लागत लगाकर एक एकड़ केले की खेती से सालाना लाखों रुपये की कमाई की उसकी कमाई जानिए.

ADVERTISEMENT

Manoj And Ranjita
Manoj And Ranjita
social share
Google CTA

Banana Farming Success Story: क्या केले की खेती से सालाना लाखों रुपये की कमाई हो सकती है? इस बात को गाजीपुर स्थित गौरा बाजार गांव के रहने वाले सिविल इंजीनियर मनोज कुमार सिंह और उनकी शिक्षिका पत्नी रंजीता सिंह ने सच साबित किया है. दोनों ने अपनी नौकरी को छोड़ा और अब केले की खेती कर रहे हैं. मनोज सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-2025 में एक एकड़ में लगे केले को गाजीपुर और वाराणसी की मंडी में 10-15 रुपए किलो के हिसाब से बेचा तो उन्हें लाखों में मुनाफा हुआ.