जेपी, विहान... नोएडा-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक इन 22 प्रोजेक्ट्स को RERA ने अबेंस लिस्ट से निकाला, अब पूरे होंगे इनके काम
उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ी राहत. UP RERA ने 22 लंबित आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं को अबेयन्स सूची से हटा दिया. अब 7 जिलों में फैले 8,856 यूनिट्स पर निर्माण फिर से शुरू होगा.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में घर खरीदारों और डेवलपर्स दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है. यूपी के रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने 22 लंबित आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं को अपनी "अबेयन्स सूची" से हटा दिया है. अब इन परियोजनाओं में सात जिलों में फैले 8,856 यूनिट्स पर निर्माण फिर से शुरू हो सकेगा. यह जानकारी मंगलवार को UP RERA ने जारी बयान में दी है.
