लेटेस्ट न्यूज़

एक एकड़ में 200 क्विंटल आलू... इस छोटे ट्रैक्टर से बुआई करने पर कैसे होगा चमत्कार, यूपी के किसान रामशरण वर्मा ने बताया

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के पद्मश्री किसान रामशरण वर्मा ने आधुनिक ट्रैक्टर और नई बुवाई तकनीक अपनाकर आलू की खेती में क्रांति ला दी है. उनके ट्रैक्टर से दिन में 7-8 एकड़ तक बुवाई संभव है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश का कृषि क्षेत्र लगातार नई तकनीकों की ओर बढ़ रहा है. पहले जहां किसान हाथ से आलू की बुवाई करते थे और बहुत मेहनत और समय खर्च होता था, वहीं अब आधुनिक ट्रैक्टर और नई बुवाई विधियों ने खेती को आसान और उत्पादक बना दिया है। राजधानी लखनऊ के पास स्थित बाराबंकी जिले के पद्मश्री किसान रामशरण वर्मा इस बदलाव का जीवंत उदाहरण हैं.