लेटेस्ट न्यूज़

देव दीपावली: काशी के घाटों पर जगमगाए 25 लाख से अधिक दीए, CM योगी बोले- ये सनातन आस्था की अखंड ज्योति

अविनाशी काशी में देव दीपावली का भव्य उत्सव! गंगा घाटों पर 25 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामराज्य की मर्यादा बताया. चेत सिंह घाट पर लाइट एंड लेजर शो का आयोजन.

ADVERTISEMENT

Dev Deepawali Kashi, Varanasi Ghats
Dev Deepawali Kashi, Varanasi Ghats
social share
Google CTA

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी (वाराणसी) में बुधवार को देव दीपावली का भव्य उत्सव मनाया गया. इस पावन अवसर पर गंगा नदी के किनारे बने सभी घाटों पर 25 लाख से अधिक दीये जलाए गए. इससे पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा. काशी में इस दौरान 'हर हर महादेव' के जयकारों के बीच अलौकिक दृश्य देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गंगा घाटों पर आयोजित देव दीपावली के भव्य समारोह में हिस्सा लिया.