लेटेस्ट न्यूज़

3 मंजिला मकान बेचा, हर महीने खर्च कर रहे 50 हजार... इच्छा मृत्यु पाने वाले हरीश के पिता का स्ट्रगल आपको रुला देगा

बेटे हरीश राणा के इलाज के लिए पिता ने बेच था अपना दिया 3 मंजिला मकान, खर्च किए करोड़ों रुपये. अब सुप्रीम कोर्ट ने दी है हरीश राणा केस में देश की पहली 'इच्छा मृत्यु' को मंजूरी. पढ़ें भावुक रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Harish Rana Case
Harish Rana Case
social share
google news

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से अचेत अवस्था जी रहे गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया यानी निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की मंजूरी दे दी है. यह फैसला एक पिता के उस संघर्ष की लंबी कहानी है जिसने अपने बेटे की सांसें बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था. हरीश के पिता अशोक राणा ने इलाज के लिए अपना तीन मंजिला मकान तक बेच दिया था. लेकिन जब सुधार की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं तब उन्होंने भारी मन से बेटे की इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.