घर के अंदर नमाज पढ़ना जुर्म है? HC की फटकार... बरेली DM और SSP को मिला 23 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का फरमान
DM SSP Summoned: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने घर के भीतर नमाज पढ़ने की अनुमति न देने के आरोप वाले मामले में बरेली के डीएम और एसएसपी को 23 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. यह निर्देश तारिक खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया.
ADVERTISEMENT

DM SSP Summoned: घर के अंदर नमाज पढ़ने की अनुमति न दिए जाने के आरोप से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने बरेली के जिला मजिस्ट्रेट (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को व्यक्तिगत रूप से 23 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. बता दें कि यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की बेंच ने याचिकाकर्ता तारिक खान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.