मुस्लिम महिलाओं के लिए यूपी में होने जा रहा है ये खास काम, रोडमैप और एजेंडा पूरी तरह से तैयार
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक खास काम होने जा रहा है. इसका रोडमैप और एजेंडा पूरी तरह से तैयार है. जानिए इस योजना से क्या बदलाव आएंगे.
ADVERTISEMENT

Initiative for Muslim women in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है. 2011 की जनगणना के हिसाब से यूपी की कुल जनसंख्या में 19.26 फीसदी हिस्सेदारी मुस्लिम समुदाय की है. मुस्लिम समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से तमाम प्रयास किए जाते रहे हैं. अब यूपी में खासकर मुस्लिम महिलाओं के हित के लिए खास उपाय किए जाने की तैयारी की गई है. इसके लिए रोडमैप और एजेंडा भी तकरीबन तैयार कर लिया गया है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सीएम योगी से मुलाकात की है.