लेटेस्ट न्यूज़

Fire विभाग में 1000 से अधिक पदों का सृजन... ये नए ऐलान जान लीजिए

उत्तर प्रदेश में फायर सर्विस विभाग को आधुनिक और जनसुरक्षा के अनुकूल बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया को तेज़ करते हुए 98 राजपत्रित और 922 अराजपत्रित नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है. हर रीजन में स्पेशल रेस्क्यू यूनिट बनेगी और हर 100 किमी पर छोटी फायर चौकी स्थापित की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में फायर सर्विस विभाग को अब और अधिक सशक्त, आधुनिक और जनसुरक्षा के अनुकूल बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विकास और तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण के चलते फायर सर्विस की भूमिका और भी अहम हो गई है. उन्होंने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि फायर सर्विस को केवल आग बुझाने तक सीमित न रखकर इसे आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन और आपात सेवाओं के समेकित रूप में विकसित किया जाए.