लेटेस्ट न्यूज़

बलिया से बिहार प्रचार करने गईं BJP विधायक केतकी सिंह ने अपनी ही कैंडिडेट मैथिली को फंसा दिया! पाग वाला विवाद जानिए

बीजेपी विधायक केतकी सिंह मिथिला के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में मैथिली ठाकुर के लिए प्रचार करने गई थीं.इस दौरान केतकी सिंह ने मैथिली ठाकुर और अन्य कार्कर्ताओं के सामने ही मिथिला की शान पाग को फेंक दिया.

ADVERTISEMENT

Ketki Singh
Ketki Singh
social share
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बांसडीह (यूपी) से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह चर्चा में हैं. केतकी सिंह मिथिला के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में मैथिली ठाकुर के लिए प्रचार करने गई थीं. इस दौरान केतकी सिंह का स्वागत मिथिला के पाग से किया गया. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर और अन्य कार्कर्ताओं के सामने ही केतकी सिंह ने पाग फेंक दिया. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में अब लोग उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने पाग फेंककर मिथिला का अपमान किया है. हालांकि अब इस मामले को लेकर केतकी सिंह ने अपनी सफाई भी दी है.