पति को विदेश भेजने के लिए देवरिया की संध्या राजभर ने सर्राफा व्यापारी के पास रखे थे गहने, वापस मांगने पर उसने फेंक दिया एसिड
देवरिया में संध्या राजभर नाम की एक महिला ने अपने पति संतोष राजभर को विदेश भेजने के लिए अपना गहना सर्राफा व्यवसायी के पास गिरवी रखा था. लेकिन जब पैसा वापस करके जूलरी वापस करने की बात आई तो सर्राफा व्यवसायी ने एसिड अटैक कर दिया.
ADVERTISEMENT

Deoria News
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एसिड अटैक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां संध्या राजभर नाम की एक महिला ने अपने पति संतोष राजभर को विदेश भेजने के लिए अपना गहना सर्राफा व्यवसायी के पास गिरवी रखा था. लेकिन जब पैसा वापस करके ज्वेलरी वापस करने की बात आई तो व्यवसायी टाल मटोल किया जाने लगा. इस दौरान उनके बीच विवाद बढ़ गया. बढ़ते विवाद के बीच सर्राफा व्यवसायी ने महिला के ऊपर एसिड फेंक दिया. इस हमले में महिला और उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गए.फिलहाल पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
