लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव प्रचार के लिए पवन सिंह की पत्नी ज्योति के अकाउंट में नहीं बचे हैं पैसे? सोशल मीडिया पर मांगने लगीं ये मदद

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह चुनावी मैदान में अकेली पड़ चुकी हैं. ज्योति सिंह ने चुनाव प्रचार के लिए फंड की कमी का हवाला देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक QR कोड शेयर किया है और लोगों से आर्थिक सहयोग देने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

pawan singh and jyoti singh
pawan singh and jyoti singh
social share
Google CTA

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति की शादीशुदा जिंदगी में लंबे समय से अनबन चल रही है. दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इस बीच ज्योति सिंह बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. लेकिन ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह चुनावी मैदान में अकेली पड़ चुकी हैं.ऐसे में उन्होंने अब सीधे जनता से समर्थन मांगा है. ज्योति सिंह ने चुनाव प्रचार के लिए फंड की कमी का हवाला देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक QR कोड शेयर किया है और लोगों से आर्थिक सहयोग देने की अपील की है. ऐसे में कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे तो वहीं कुछ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.