15 दिन में दिल में जगह बनाऊंगी...पवन सिंह से उनकी पत्नी ज्योति कर दी ये मांग, रोते हुए ये सब बताया
ज्योति सिंह ने बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन कर दिया है. इस बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह को लेकर भी कई खुलासे किए हैं. पवन सिंह को लेकर ज्योति ने कहा कि वह आज भी पवन सिंह से प्यार करती हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh Wife
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति कभी पर्सनल जिंदगी तो कभी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन सब के बीच ज्योति सिंह ने बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन कर दिया है. ऐसे में उन्होंने हमारे सहयोगी चैनल बिहार Tak से खास बातचीत की है. इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह को लेकर भी कई खुलासे किए हैं. पवन सिंह को लेकर ज्योति ने कहा कि वह आज भी पवन सिंह से प्यार करती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान पवन सिंह की वजह से ही है. लेकिन अब वह आगामी विधानसभा जीतकर अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं. इस दौरान ज्योति ने पवन सिंह और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की की है.