लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में बिगड़ रहा हिंदू और मुस्लिम आबादी का बैलेंस!... MLA राजेश्वर सिंह ने ADP प्लान के लिए CM योगी को लिखी चिट्ठी

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण और 'जनसांख्यिकी संतुलन' को लेकर एक बार फिर बहस तेज होती नजर आ रही है. लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से बीजेपी के विधायक राजेश्वर सिंह ने इस बहस को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 'एरिया-वाइज़ डेमोग्राफिक पॉलिसी' लागू करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi and Rajeshwar Singh
CM Yogi and Rajeshwar Singh
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण और 'जनसांख्यिकी संतुलन' को लेकर एक बार फिर बहस तेज होती नजर आ रही है. लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजेश्वर सिंह ने इस बहस को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में 'एरिया-वाइज़ डेमोग्राफिक पॉलिसी' (Area-wise Demographic Policy - ADP) लागू करने की मांग की है. ED के पूर्व अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने राज्य में हिंदू और मुस्लिम आबादी के आंकड़ों में तुलनात्मक असंतुलन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.