ये कार्रवाई कम है... सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कह दी चौंकाने वाली बात
UP News: ऑपरेशन सिंदूर 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ और 1 बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ. ये पूरा ऑपरेशन 25 मिनट तक चला और भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 बड़े ठिकाने तबाह कर डाले. अब इसको लेकर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चाओं में आ गया है.
ADVERTISEMENT

Samajwadi Party MP Virendra Singh on Operation Sindoor
UP News: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की है. इस एयरस्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए हैं और जैश का हेडक्वार्टर की तबाह कर दिया गया है. भारतीय सेना के इस ऑपरेशन को लेकर भाजपा, कांग्रेस, सपा समेत सभी दलों और राजनेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है और सभी ने भारतीय सेना को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है. इसी बीच चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का बयान आया है, जो चर्चाओं में बना हुआ है.









