लेटेस्ट न्यूज़

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship: एसबीआई पढ़ाई के लिए दे रहा लाखों रुपये की स्कॉलरशिप, 15 नवंबर तक करें अप्लाई, जानें पूरा तरीका

SBI ने अपनी प्लैटिनम जुबली पर जरूरतमंद छात्रों के लिए 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को 15,000 से 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की योजना शुरू की है. यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएट स्तर तक के छात्रों के लिए है। आवेदन ऑनलाइन 15 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी प्लैटिनम जुबली के मौके पर जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप स्कीम का ऐलान किया है. ये स्कॉलरशिप एसबीआई की सीएसआर संस्थान SBI फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी. इस स्कॉलरशिप के तहत देशभर के 23,000 से अधिक योग्य और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सालाना 15,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद मिलेगी.