भोर में 4:12 बजे बार से पार्टी करके निकले ये 6 लड़के-लड़कियां और 4:22 पर थार के परखच्चे उड़े! मरने वालों में ये 2 गर्ल्स ग्रेटर नोएडा की स्टूडेंट
शनिवार तड़के दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें छह युवक-युवतियां सवार थे. इस हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ग्रेटर नोएडा के दो लॉ कॉलेज की छात्राएं प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्य भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Speed thrills but kills, हम सबने अपने जीवन में ये लाइन पढ़ी हैं, लेकिन जवानी के जोश और पार्टी के बाद अक्सर खो जाने वाले होश की वजह से लोग इसे भूल जाते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं. शनिवार को तड़के सुबह गुरुग्राम में भी यही हुआ. यहां एक तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई. इस कार में 6 युवक-युवतियां सवार थे, जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाली दो लड़कियां ग्रेटर नोएडा के एक लॉ कॉलेज की स्टूडेंत हैं. इसमें से एक जज की बेटी भी बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने इस तथ्य की पुष्टि नहीं की है,