यूपी के 5 लाख स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप को लेकर आया बिग अपडेट, दिवाली से पहले हो जाएग ये काम
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लगभग 5 लाख छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए फंड की व्यवस्था पूरी कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले स्कॉलरशिप का भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है. सरकार ने जानकारी दी है कि इन स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप के लिए फंड की व्यवस्था हो गई है. ये बच्चे संस्थानों की ओर से टाइमली डेटा अपलोड नहीं होने की वजह से स्कॉलरशिप पाने से वंचित रह गए थे. अब इनको दिवाली से पहले स्कॉलपशिप देने की बात कही जा रही है. प्रदेशभर की बात करें, तो जिन बच्चों को स्कॉलरशिप मिलनी है उनकी संख्या करीब 5 लाख है.