UPTak Baithak Logo

संभल, झांसी और फतेहपुर में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी, फुल डिटेल जानिये

उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. राधा गोविंद विश्वविद्यालय को अधिनियम में नया स्थान मिला है, झांसी में गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी किया गया है, और ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय को भी आशय पत्र देने की मंजूरी दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राधा गोविंद विश्वविद्यालय, चन्दौसी (सम्भल), गांधी विश्वविद्यालय, झांसी और ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय, फतेहपुर से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया. इन विश्वविद्यालयों की स्थापना और विकास के लिए आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं.