लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक्सिडेंट में चली गई UPEIDA के चार कर्मचारियों की जान, कैसे हुआ यह हादसा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के 258 माइलस्टोन पर तेज रफ्तार वाहन ने यूपीडा के चार कर्मचारियों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपीडा (UPEIDA) के चार कर्मचारियों की जान चली गई. हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के 258वें माइलस्टोन पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क के किनारे खड़े चारों कर्मचारियों को कुचल दिया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई.