लेटेस्ट न्यूज़

दिवाली पर यूपी में मिलेगा मुफ्त सिलेंडर पर उससे पहले कंप्लीट करना होगा ये जरूरी काम, प्रोसेस जानें लीजिए

यूपी में दिवाली पर उज्ज्वला योजना के 1.85 करोड़ लाभार्थियों को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल मिलेंगे. पहला चरण अक्टूबर 2025 से शुरू होगा. मुफ्त सिलेंडर पाने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है.

ADVERTISEMENT

UP Free Free Cylinders Scheme
UP Free Free Cylinders Scheme
social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार ने 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में पात्र लाभार्थियों को 2 फ्री एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरित किए जाएंगे. इस योजना के पहले चरण में सिलेंडर रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक प्रदान किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण जनवरी से मार्च 2026 तक चलेगा. शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से मिले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर (रिफिल) का लाभ मिलेगा.