वाराणसी के नमो घाट पर घूमने के लिए आए चिंटू जायसवाल को बाउंसरों ने हॉकी-रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Varanasi Namo Ghat News: वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसरों ने महज एंट्री को लेकर हुए मामूली विवाद में सोनभद्र से आए पर्यटकों पर हॉकी, रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT

Varanasi Namo Ghat News
Varanasi Namo Ghat Incident News: वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसरों ने महज एंट्री को लेकर हुए मामूली विवाद में सोनभद्र से आए पर्यटकों पर हॉकी, रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल नाम के एक पर्यटक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार अन्य साथी बुरी तरह लहूलुहान हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.