लेटेस्ट न्यूज़

बेहोश निर्वस्त्र लड़कियों की तस्वीर, वर्जिनिटी और प्राइवेट पार्ट को लेकर सवाल! संभल में तंत्र-मंत्र वाला गजब खुलासा

Sambhal Tantra Vidya & Dhanvarsha Case: संभल के धनवर्षा तंत्र विद्या मामले में मथुरा का लाइब्रेरियन दशरथ सिंह सिसोदिया गिरफ्तार. ASP अनुकृति शर्मा ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं. तंत्र क्रिया के नाम पर यौन शोषण और ठगी का सनसनीखेज मामला जानिए.

ADVERTISEMENT

Sambhal Dhanvarsha Case
Sambhal Dhanvarsha Case
social share
google news

Sambhal Tantra Vidya & Dhanvarsha Case: संभल के तंत्र विद्या और धनवर्षा मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में शुक्रवार को भी कार्रवाई हुई. बता दें कि पुलिस ने अब इस केस में मथुरा के एक लाइब्रेरियन को गिरफ्तार किया है. संभल की ASP अनुकृति शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार हुए लाइब्रेरियन का नाम दशरथ सिंह सिसोदिया है और उसके मोबाइल से कई सुराग मिले हैं. अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. बता दें कि ये आरोपी गरीब परिवार की लड़कियों को 'धनवर्षा तंत्र' के नाम पर बहला-फुसलाकर बुलाते थे, फिर उनका शोषण करते थे. यूपी Tak ने इस सनसनीखेज केस के संबंध में ASP अनुकृति शर्मा से खास बातचीत की. खबर में आगे विस्तार से जानिए उन्हीने हमें क्या-क्या बताया?