लेटेस्ट न्यूज़

संभल में अबू बकर मस्जिद से नमाज पढ़ निकले जाहिद सैफी और वक्फ बिल को लेकर खूब पीटे गए पर क्यों?

Sambhal News: संभल में बीजेपी समर्थक मुस्लिम बुजुर्ग जाहिद सैफी पर वक्फ बिल समर्थन के बाद हमला. दबंगों ने लाठी-डंडों से की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार. पुलिस ने शुरू की जांच.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जाहिद सैफी नामक एक मुस्लिम बुजुर्ग को वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करना भारी पड़ गया. जानकारी मिली है कि जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के निवासी जाहिद सैफी गुरुवार शाम 4 बजे अबू बकर मस्जिद में नमाज पढ़कर बाहर निकले थे. मस्जिद से बाहर निकलते ही वक्फ संशोधन बिल को लेकर उनकी कुछ लोगों से बहस हो गई. जाहिद ने इस बिल का समर्थन किया, जिसके बाद आरोप है कि रिजवान, नौशाद, शोएब समेत एक दर्जन अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में जाहिद गंभीर रूप से घायल हुए जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए.