UPTak Baithak Logo

बहराइच में कितने मुस्लिम और हिंदू घरों पर चिपका नोटिस? पूरी लिस्ट देखिए इसमें जायसवाल परिवार का भी नाम

Bahraich News: बहराइच के महाराजगंज इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए नोटिस से इलाके में दहशत है. मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर से लेकर मस्जिद की 4 दुकानों समेत 23 घरों, दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Bahraich News
Bahraich News
social share
Google CTA

Bahraich News: बहराइच के महाराजगंज इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए नोटिस से इलाके में दहशत है. मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर से लेकर मस्जिद की 4 दुकानों समेत 23 घरों, दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं. इलाके के लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस में भेदभाव किया गया है. इलाके के मसूद अहमद कहते हैं कि 'अब्दुल हमीद ने गुनाह किया उसका घर गिराया जाए. मगर उसके बगल में तमाम हिंदू भाइयों के भी मकान बने हैं, उन पर नोटिस नहीं लगे. इलाके में लगाए गए 23 घरों के नोटिस में सिर्फ तीन हिंदू भाइयों के मकान हैं, बाकी 20 मकान मुसलमानों के हैं.'