लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर: महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- फिर बड़े आंदोलन की करनी है तैयारी

किसान नेता चौधरी चरण सिंह की बरसी पर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा बुलाई गई महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

किसान नेता चौधरी चरण सिंह की बरसी पर मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा बुलाई गई महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एक बार फिर एक बड़े आंदोलन की तैयारी करनी है. मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव में जिले के कई गांव के खापों ने महापंचायत में हिस्सा लिया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बालियान खाप सबसे ज्यादा बड़ी है और इसी महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और उनके बड़े भाई नरेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया.